DAV Class 6 Hindi Chapter 7 Question Answer पाठ में से 1. सुंदर लाल की आत्मग्लानि का क्या कारण था ? उत्तर: सुंदरलाल जब बी.ए की परीक्षा देने नैनीताल जा रहा था तो उसने देखा की बहुत से मज़दूर बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई कर रहे थे। उसने उन मजदूरों को पेड़ की उपयोगिता बताते हुए पेड़ों की कटाई बंद करने को कहा परंतु कंपनी के मजदूरों ने जंगल को काटने का ठेका ले रखा था। उन्हें न रोक पाना ही सुंदरलाल की आत्मग्लानि का कारण था। 2. सुंदर लाल ने वृक्षों की कटाई रोकने के लिए कौन-कौन से कार्य किए ? उत्तर: सुंदर लाल ने वृक्षों की कटाई को रोकने के लिए गाँव-गाँव जाकर सभाओं का आयोजन किया लोगों को पेड़ों से होने वाले लाभों के बारे में बताया। पेड़ों की कटाई रोकने के लिए सरकार को पत्र लिखा। ‘तरु-रक्षण एवं वृक्षारोपण संस्थान’ का गठन किया तथा चिपको आंदोलन की शुरूआत भी की। 3. जब भी कंपनी मजदूर वृक्ष काटने लगते तो लोग क्या करते थे ? उत्तर: जब भी कंपनी के मज़दूर वृक्ष काटने लगते तो पेड़ों की रक्षा करने के लिए लोग पेड़ों से लिपट जाते थे। 4. उचित उत्तर पर सही का निश...